कांग्रेस के मैराथन में यूपी में बनी भगदड़ की स्थिति, घटना का वीडियो आया सामने
कांग्रेस द्वारा बरेली (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को आयोजित 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के वीडियो में लड़कियों को सड़क पर गिरते देखा जा सकता है। वहीं पार्टी की नेता सुप्रिया ऐरन ने कहा, "जब वैष्णो देवी में भगदड़ हो सकती है, यह तो बच्चियां है। यह इंसानी स्वभाव है।"
read more at ABP न्यूज़


