Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्विटर ने नॉर्वे के पीएम व विदेश मंत्री को बताया 'नाइजीरियाई अधिकारी', हुआ ट्रोल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 13 December, 2022
ट्विटर ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनस-गार स्तोर और विदेश मंत्री एनीकेन ह्यूटफेल्ट को उनके बायो में गलती से 'नाइजीरिया सरकार के अधिकारी' बता दिया। इसके अलावा ट्विटर ने नॉर्वे के विदेश मंत्रालय को 'नाइजीरिया सरकार का संगठन' के रूप में लेबल किया। इसपर एक ट्विटर यूज़र ने कमेंट किया, "इतनी बड़ी गलती?" नॉर्वे सरकार ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।
read more at Times Now