Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए टिल्लू गैंग के 2 बदमाश, मर्डर केस में हैं आरोपी

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 6 December, 2024
दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद घायल हुए 'टिल्लू' गैंग के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अमित लाकड़ा नामक एक शख्स की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शामिल हैं। अमित की हत्या 9 नवंबर को उसके घर के पास बाज़ार में की गई थी।