बिहार में यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर लोगों ने बचाई जान
किशनगंज (बिहार) में सोमवार को यात्रियों से भरी एक बस में भीषण आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 20 यात्री सवार थे और उन्होंने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि पूर्णिया से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) जाने वाली इस बस में डीज़ल लीक होने के कारण आग लगी थी और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
read more at हिन्दुस्तान


