कल इन राज्यों में है भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 सितंबर को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
read more at IMD


