फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय और रितेश के साथ फिर नज़र आएंगे अभिषेक बच्चन
फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 5' में अभिनेता अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ ऐक्टर अभिषेक बच्चन एक बार फिर नज़र आएंगे। इसे लेकर अभिषेक ने कहा है कि वह अक्षय और रितेश के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी में से एक है और यह घर लौटने जैसा है।"
read more at PINKVILLA


