Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केवल ग्रैजुएट होने के कारण पत्नी को नौकरी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 25 October, 2023
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी महिला को सिर्फ ग्रैजुएट होने के कारण नौकरी करने को मजबूर नहीं किया जा सकता और ना ही यह माना जा सकता है कि वह गुज़ारा भत्ता के लिए जानबूझकर काम नहीं कर रही है। कोर्ट ने एक शख्स द्वारा अपनी ग्रैजुएट पत्नी की गुज़ारा भत्ता राशि घटाने की मांग पर ऐसा कहा।
read more at Hindustan Times