Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है 'रोमियो-जूलियट कानून' जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी है राय?

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 20 August, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने सहमति से नाबालिगों के बीच यौन संबंधों को अपराध न मानने से जुड़ी एक जनहित याचिका पर केंद्र से राय मांगी है। गौरतलब है, 'रोमियो-जूलियट कानून' का उद्देश्य कम उम्र के लड़कों को गिरफ्तारी से बचाना है, अगर सहमति से यौन संबंध बनाने वाले लड़के व लड़की की उम्र का अंतर 4 साल से ज़्यादा न हो।