सांसद जयंत सिन्हा ने बीजेपी चीफ नड्डा से उन्हें चुनावी दायित्वों से मुक्त करने को कहा
हज़ारीबाग (झारखंड) से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने X पर लिखा है, "मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुझे चुनावी दायित्वों से मुक्त करने की अपील की है।" बकौल सिन्हा, वह भारत और दुनियाभर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन को लेकर काम करना चाहते हैं। इससे पहले बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने नड्डा से अपने लिए यह मांग की थी।
read more at हिन्दुस्तान


