Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है कुकी स्टफिंग और इसके जरिए कैसे होती है ऑनलाइन धोखाधड़ी?

short by Rishi Raj / on Saturday, 15 August, 2026
कुकी स्टफिंग एफिलिएट मार्केटिंग में होने वाली एक तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी है, जिसमें ठगी करने वाला चुपके से यूज़र के ब्राउज़र में ट्रैकिंग कुकी डाल देता है। यूज़र बाद में जब किसी सामान की खरीदारी करता है तो रिटेलर को लगता है कि बिक्री एफिलिएट लिंक से हुई जिससे ठग को बिना बिक्री करवाए कमीशन मिल जाता है।