यूपी में बारिश के बीच मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दबे, 2 की हुई मौत
एटा (यूपी) में गुरुवार देर रात बारिश के बीच एक मकान की छत गिरने से परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए जिनमें से एक बच्ची व उसकी दादी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय सभी लोग सो रहे थे।
read more at News18 हिंदी


