सरकारी अस्पताल में 'इलाज न मिलने' पर यूपी में नाली में बैठा दिखा आग से झुलसा शख्स
एटा (यूपी) में आग से झुलसा एक शख्स सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर इलाज न मिलने पर नाली में बैठ गया जिसकी तस्वीर सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स पिछले सप्ताह खाना बनाते वक्त झुलस गया था जिसके बाद उसे भर्ती कराया गया था। समाजवादी पार्टी ने इसे 'शर्मनाक' बताते हुए ट्वीट किया, "यही है योगी सरकार की सच्चाई।"
read more at हिन्दुस्तान


