Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नया बिल पास कर तमिलनाडु सरकार ने राज्यपाल से कुलपति नियुक्त करने का अधिकार लिया

short by अंकिता ठाकुर / on Monday, 25 April, 2022
तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को एक बिल पास करते हुए राज्यपाल से विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त करने का अधिकार ले लिया गया। राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति का अधिकार अब राज्य सरकार के पास होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में भी कुलपतियों का चयन राज्य सरकार ही करती है।"