'हर घर तिरंगा' अभियान को मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश व गौरवान्वित हूं: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह 'हर घर तिरंगा' अभियान को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देखी जा रही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने का यह एक शानदार तरीका है।"
read more at भाषा


