Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दृष्टिहीन लोगों की आंखों की रोशनी लाने वाला होगा न्यूरालिंक का अगला प्रोडक्ट: मस्क

short by gunjan goswami / on Friday, 22 March, 2024
एलन मस्क ने कहा है कि उनके ब्रेन चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक का अगला प्रोडक्ट दृष्टिहीन लोगों की आंखों की रोशनी लाने में मदद करेगा। मस्क ने कहा, "टेलीपैथी के बाद न्यूरालिंक का अगला प्रोडक्ट ब्लाइंडसाइट है।" उन्होंने कहा, "ब्लाइंडसाइट इम्प्लांट बंदरों में काम कर रहा है। शुरुआत में रिज़ॉल्यूशन कम होगा...लेकिन अंतत: आंखों की रोशनी सामान्य हो सकती है।"
read more at X