Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, वेतन दिए जाने की तारीख हुई तय

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 8 December 2025
बिहार में शिक्षकों को समय पर वेतन मिलने को लेकर राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। नीतीश सरकार ने राज्य के सभी शिक्षकों के लिए एक नई प्रक्रिया लागू की है जिसके तहत उन्हें अब हर माह की पहली तारीख को वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग ने इस मामले पर मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) को जारी कर दिया है।