बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से 2 नामों का किया एलान
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है। गरासिया राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में वह बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वहीं, राठौड़ सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। गौरतलब है, राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है।
read more at News18 हिंदी


