Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है स्पेसX का पहला पूर्ण मानव स्पेस मिशन इन्सपिरेशन-4 जो 15 सितंबर को होगा लॉन्च?

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 7 September 2021
स्पेसX अपना पहला पूर्ण मानव और गैर-सरकारी मिशन 'इन्सपिरेशन-4' 15 सितंबर को फ्लोरिडा (अमेरिका) से लॉन्च करेगा। यह यान 575 किलोमीटर ऊंचाई पर 3 दिनों के लिए पृथ्वी की परिक्रमा करेगा जो इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की 408 किलोमीटर ऊंचाई से अधिक है। इस मिशन में शिफ्टफोर पेमेंट्स के अरबपति सीईओ जेरेड आइज़ैकमैन समेत 4 लोग शामिल होंगे।