ओडिशा में बन रहे भारत के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की तस्वीरें आईं सामने
हॉकी विश्व कप-2023 के लिए राउरकेला (ओडिशा) में बन रहे भारत के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। राज्य के खेल सचिव विनील कृष्णा ने निर्माणाधीन स्टेडियम की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "राउरकेला हॉकी स्टेडियम- भीषण गर्मी के बावजूद काम तेज़ी से चल रहा है।" बकौल कृष्णा, स्टेडियम की क्षमता 20,000 दर्शकों की होगी।
read more at The Print


