अजगर के खून से बिना किसी साइड इफेक्ट के कम हो सकता है मोटापा: स्टडी
बर्मी अजगर के खून में मिले pTOS अणु से मोटापा घटाने की नई उम्मीद जगी है। नेचर मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, यह अणु आंतों के बैक्टीरिया से बनकर हाइपोथैलेमस को प्रभावित कर भूख नियंत्रित करता है। चूहों में 28 दिनों में 9% वज़न घटा और साइड इफेक्ट नहीं दिखे हैं। हालांकि, इंसानों पर परीक्षण अभी बाकी हैं।
read more at इंडिया टीवी


