Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने वृंदावन गए हिमाचल के डिप्टी CM, प्रेमानंद महाराज से मिले

short by तान्या झा / on Monday, 9 December, 2024
हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी पत्नी दिवंगत प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। उन्होंने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और अपनी दिवंगत पत्नी की इच्छाओं के बारे में चर्चा की। गौरतलब है कि मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी का फरवरी 2024 में निधन हो गया था।
read more at ABP न्यूज़