भारत की राधा यादव ने पीछे की तरफ दौड़ने के बाद फुल लेंथ डाइव लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज़ कैच
भारत की 24-वर्षीय राधा यादव ने रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हैरतअंगेज़ कैच पकड़ा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। न्यूज़ीलैंड की पारी के 32वें ओवर में राधा ने ब्रूक हैलिडे के शॉट लगाने के बाद पीछे की तरफ दौड़कर फुल लेंथ डाइव लगाकर उनका कैच पकड़ा। राधा के कैच पर कमेंटेटर भी काफी हैरान नज़र आए।
read more at Hindustan Times


