अनंत और राधिका की शादी के चलते मुंबई में बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था, वरुण ग्रोवर ने कसा तंज़
कॉमेडियन व लेखक वरुण ग्रोवर ने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा 12-15 जुलाई तक ट्रैफिक व्यवस्था बदले जाने पर तंज़ कसा है। पुलिस ने इसे पब्लिक इवेंट बताते हुए ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। ग्रोवर ने X पर लिखा, "अराजकता पैदा करता राजतंत्र। #PublicEvent हंसी आ रही है।"
read more at X


