Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह के काफिले के वाहन की दमोह में बस से हुई टक्कर, घायल हुए पुलिसकर्मी

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 3 January, 2023
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के काफिले के पायलट वाहन की मंगलवार को दमोह (मध्य प्रदेश) में बस से टक्कर हो गई। मंत्री ने ट्विटर पर घायल पुलिसकर्मियों की तस्वीर शेयर कर बताया, "आज एक दुर्भाग्यपूर्ण भयावह घटना घटी, सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत उठाकर अस्पताल लाया, सभी का उपचार जारी है। प्रभु से प्रार्थना है सभी जल्दी स्वस्थ हों।"