Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में जारी होगा 'परिवार कार्ड', 1 सदस्य को नौकरी के साथ जोड़ने का किया जाएगा प्रयास

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 30 June 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है, "हम लोग 'परिवार कार्ड' जारी करने जा रहे हैं, इसके अंतर्गत सरकारी नौकरी, रोज़गार या स्वरोज़गार से वंचित परिवारों को चिह्नित किया जाएगा।" उन्होंने आगे बताया, "राज्य सरकार का प्रयास होगा कि हर परिवार के कम-से-कम एक सदस्य को नौकरी, रोज़गार या स्वरोज़गार के साथ जोड़ा जाए।"
read more at Twitter