Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उच्च सदन में बीजेपी को ऐसे ही धो देंगे: कपड़े धोते हुए बिहार में आरजेडी की एमएलसी उम्मीदवार

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 9 June, 2022
बिहार विधान परिषद चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार मुन्नी रजक का कपड़े धोते हुए एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। कपड़े धोने व प्रेस करने का काम करने वाली एमएलसी उम्मीदवार रजक ने वीडियो में कहा, "उच्च सदन में ऐसे ही बीजेपी को धो देंगे...पटक देंगे।" उन्होंने कहा, "मेरा बिज़नेस यही है...मेरे माता-पिता भी कपड़े धोते थे...इसी से गुज़र-बसर करते हैं।"