Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश यादव जिन्हें बीजेपी ने करहल सीट से दिया है टिकट?

short by रौनक राज / on Thursday, 24 October, 2024
बीजेपी ने यूपी की करहल विधानसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश यादव को टिकट दिया है। अनुजेश, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति और आज़मगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे जीजा हैं। संध्या और अनुजेश को सपा से निकाल दिया गया था जिसके बाद दोनों बीजेपी में शामिल हो गए थे।