Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जल्द फट सकता है यूएस के अलास्का का खतरनाक ज्वालामुखी, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

short by श्वेता यादव / on Thursday, 13 March 2025
अमेरिका में अलास्का के एंकोरेज के पास स्थित माउंट स्पर ज्वालामुखी में आने वाले हफ्तों या महीनों में विस्फोट होने की संभावना बढ़ गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, हाल के दिनों में इस ज्वालामुखी में असामान्य गतिविधियां देखी गई हैं। एंकोरेज शहर से लगभग 80 मील पश्चिम में स्थित इस ज्वालामुखी में अब तक केवल दो ऐतिहासिक विस्फोट हुए हैं।