'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद नेपाल की जेल से होगा रिहा
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांसीसी 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज की उम्र के मद्देनज़र उसे रिहा करने का आदेश दिया है। आदेशानुसार, रिहाई के 15 दिनों में उसे निर्वासित भी कर दिया जाएगा। 78-वर्षीय शोभराज फर्ज़ी पासपोर्ट के ज़रिए नेपाल में प्रवेश करने और 2 अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में 2003 से नेपाल की जेल में बंद है।
read more at News18 हिंदी


