देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 12,553 पहुंचे, बीते 24 घंटों में 833 नए केस मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 833 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 12,553 पहुंच गई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 5,30,528 मौतें हुई हैं।
read more at MoHFW


