Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए मतगणना शुरू

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 8 September, 2023
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में मतगणना शुरू हो गई। ज़िला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सकुशल मतगणना के लिए कुल 19 टीमें तैनात की गई हैं। गौरतलब है कि इस सीट पर 5 सितंबर को हुए मतदान में 50.30% वोटिंग हुई थी।