Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया में इतनी खुशियां बांटने के लिए आपका शुक्रिया: राजू के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शंस

short by खुशी / on Wednesday, 21 September 2022
ऐक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस 'आमिर खान प्रोडक्शंस' ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए बुधवार को ट्वीट किया, "आप हमारी यादों में हमेशा ज़िंदा रहेंगे...दुनिया में इतनी खुशियां बांटने के लिए आपका शुक्रिया।" वहीं, अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा, "वह इंसान जो हमें इतना हंसाता था कि आंखों में आंसू आ जाते थे....आपको शांति मिले।"
read more at Twitter