Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में अस्पताल की इमारत में आग लगने से दम घुटने के कारण केयरटेकर दंपति की हुई मौत

short by खुशी / on Saturday, 31 December, 2022
अहमदाबाद (गुजरात) के एक नेत्र चिकित्सा केंद्र में शनिवार तड़के आग लगने से अस्पताल में केयरटेकर व सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले दंपति की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की मौत संभवत: धुएं के कारण दम घुटने से हुई। बकौल अधिकारी, आग लगने से बिल्डिंग का 70% हिस्सा जल गया है।