Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में कन्या भोज में गई 6 साल की भतीजी से रेप व हत्या करने वाले चाचा को मिली फांसी की सज़ा

short by पंकज कसरादे / on Friday, 11 September, 2026
दुर्ग (छत्तीसगढ़) में 6-साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी चाचा को फांसी की सज़ा सुनाई है। मामला 6-अप्रैल 2025 का है जब बच्ची कन्याभोज में शामिल होने रिश्तेदार के घर गई थी, बाद में उसकी लाश एक कार में मिली। अदालत ने अपराध को 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' श्रेणी का माना है।