नवरात्रों के बीच CM मोहन यादव ने 'लाड़ली बहनों' को दी 41वीं किस्त, ट्रांसफर किए ₹1834 करोड़
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवरात्रों के बीच मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी की। इसके तहत करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल ₹1834 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। इस दौरान सीएम ने ₹144 करोड़ से अधिक के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
read more at India


