ऐक्टर अल्लू अर्जुन को मिली नियमित ज़मानत
हैदराबाद के एक थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में भगदड़ में महिला की मौत के मामले में अदालत ने शुक्रवार को ऐक्टर अल्लू अर्जुन को नियमित ज़मानत दे दी। भगदड़ में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अल्लू को पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था और हाईकोर्ट से उन्हें अंतरिम ज़मानत मिली थी।
read more at हिन्दुस्तान


