जिस कुत्ते से प्रेरित होकर बनाया गया था 'डोज' मीम उसकी हुई मौत
'डोज' मीम के रूप में ऑनलाइन वायरल हुए और क्रिप्टोकरेंसी 'डोजकॉइन' के प्रेरणास्त्रोत रहे जापान के काबोसु नामक कुत्ते का शुक्रवार को निधन हो गया। 'डोज' मीम के लोकप्रिय होने के बाद 2 इंजीनियरों ने मज़ाक में 'डोजकॉइन' बनाई थी। दिसंबर 2022 में काबोसु के मालिक ने उसके ल्यूकीमिया और लिवर की बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी दी थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


