Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पट्टी बांधकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वकील, सीजेआई से कहा- मुझे 5 कुत्तों ने काटा है

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 11 September, 2023
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने का मामला उठा जहां पट्टी बांधकर पहुंचे एक वकील से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने पट्टी के पीछे की वजह पूछी। वकील ने कहा, "मुझे (घर के पास) 5 कुत्तों ने घेर लिया और काट लिया।" वहीं, सरकारी वकील (सॉलिसिटर जनरल) तुषार मेहता ने कहा, "यह गंभीर खतरा है।"