पति को पागल बनाने के लिए 6 साल से उसके खाने में दवा मिला रही थी केरल की महिला; हुई अरेस्ट
पाला (केरल) में 35-वर्षीय महिला को 6 साल से पति के खाने में पागल करने की दवा मिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला उस खाने और पानी में भी दवा मिलाती थी जिसे उसका पति ऑफिस ले जाता था। महिला के अनुसार, उसके पति ने उसे अपनी संपत्ति में से कुछ नहीं दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


