कोलकाता में थाईलैंड की फेसबुक फ्रेंड से मिलने गए डॉक्टर की 5वीं मंज़िल से गिरकर हुई मौत
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में फेसबुक पर दोस्त बनी थाईलैंड की महिला से मिलने गए 37-वर्षीय डॉक्टर की कथित तौर पर इमारत की 5वीं मंज़िल से गिरकर मंगलवार को मौत हो गई। बकौल महिला, इमारत का मेन गेट बंद था और डॉक्टर पाइप से उतरकर नीचे जाते समय गिर गया। बकौल महिला, डॉक्टर के परिवार से लगातार फोन आ रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


