Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फिल्मों में जाने के मेरे फैसले पर पापा ने कहा था 'लाओ मेरी राइफल, इसे उड़ा दूंगा': कंगना

short by तान्या झा / on Tuesday, 9 January, 2024
अभिनेत्री कंगना रनौत ने 'ज़ी न्यूज़' से बातचीत में बताया है कि सपने देखने की प्रेरणा उन्हें उनके पिता ने दी लेकिन अभिनय जैसा 'बड़ा सपना' देखने पर वह उन्हें रोकना चाहते थे। उन्होंने बताया, "पापा ने बोला था 'आपको जो करना है करो...हम आपका त्याग कर देंगे'। उन्होंने राजपूताना अंदाज़ में कहा था, 'लाओ मेरी राइफल, इसे उड़ा दूंगा'।"