Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति को पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में किया अरेस्ट

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 1 January, 2024
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) स्थित सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) के कुलपति राजेंद्र बिहारी लाल को पुलिस ने पूर्व बीजेपी नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी की हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, दिवाकर ने शिकायत में बताया है कि रविवार सुबह राजेंद्र बिहारी के लोगों ने उनकी कार पर गोली चला दी थी।
read more at भाषा