Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आपका वोट देश की दिशा तय करेगा: युवा वोटर्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

short by श्वेता भारती / on Thursday, 25 January, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' पर आयोजित 'नव मतदाता सम्मेलन' में युवा वोटर्स को संबोधित किया। उन्होंने युवा वोटर्स से कहा, "अगले 25 साल आपके और भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं। आपका वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी।" उन्होंने कहा, "युवा वोटर्स का वोट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा।"