Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुषमा स्वराज की जयंती पर वायरल हुआ उनका पुराना भाषण, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शेयर

short by श्वेता यादव / on Friday, 14 February 2025
दिवंगत केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर उनके भाषण का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी की जयंती पर उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं।"