ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद NATO प्रमुख से मिले मेसेज को किया शेयर
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद नाटो के प्रमुख मार्क रूट द्वारा भेजे गए एक मेसेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस मेसेज में रूट ने ईरान में ट्रंप की कार्रवाई को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। रूट ने कहा, "यह वास्तव में असाधारण था और ऐसा दशकों में किसी और ने नहीं किया।"
read more at Hindustan Times


