कर्नाटक में गोलगप्पों में मिले कैंसर पैदा करने वाले केमिकल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में लगभग 22% गोलगप्पे, एफएसएसएआई के सुरक्षा मानकों को पूरा करने में विफल रहे हैं। अधिकारियों ने राज्यभर से गोलगप्पे के 260 सैंपल इकट्ठा किए थे जिनमें से 41 में आर्टिफिशियल रंग और कैंसर पैदा करने वाले तत्व थे। गोलगप्पे के सैंपलों में ब्रिलियंट ब्लू, सनसेट येलो और टार्ट्राज़िन जैसे केमिकल और कलरिंग एजेंट मिले।
read more at हिन्दुस्तान


