झारखंड में मिला ट्रैकिंग डिवाइस लगा दुर्लभ घायल गिद्ध, पैर में बंधे छल्ले पर लिखा है 'ढाका'
हज़ारीबाग (झारखंड) में सोमवार को लुप्तप्राय प्रजाति का एक दुर्लभ गिद्ध घायल अवस्था में बांध में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, उस पर एक ट्रैकिंग डिवाइस लगा हुआ है और उसके पैर में बंधे छल्ले पर ‘जीपीओबॉक्स-2624, ढाका, बी67’ लिखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है लेकिन इसकी जांच की जा रही है।
read more at इंडिया टीवी


