स्तब्ध हूं: तमिलनाडु में हुई बीएसपी नेता आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु में बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "मैं तमिलनाडु में बीएसपी नेता आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या से स्तब्ध हूं। मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।" आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार को चेन्नई में उनके आवास के पास हत्या कर दी गई थी।
read more at Hindustan Times


