Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुझे सांवली और मोटी कहा जाता था, यह विश्वास करने में समय लगा कि मैं खूबसूरत हूं: काजोल

short by ललिता / on Friday, 14 April, 2023
अभिनेत्री काजोल ने 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में अपने लुक्स की आलोचनाएं होने पर कहा है, "इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में मुझे सांवली और मोटी कहा जाता था।" उन्होंने कहा, "इस पर कभी ध्यान नहीं दिया, मुझे लगता था मैं समझदार हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं 32-33 साल की थी जब मुझे विश्वास हुआ कि मैं खूबसूरत हूं।"