ऐक्टर रवि किशन ने गोरखपुर से दूसरी बार जीता लोकसभा चुनाव, 1 लाख मतों से हुए विजयी
ऐक्टर रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र रह चुके गोरखपुर से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी काजल निषाद (सपा) को 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने इस सीट से 5 बार लोकसभा चुनाव जीता था।
read more at ABP न्यूज़


